फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha caa protest

सीएए के विरोध में उठे स्वर, बंद का आह्वान, प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
amroha caa protest
अमरोहा। भारत बंद के आह्वान के बाद एक बार फिर अमरोहा में सीएए के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। हसनपुर में जगह-जगह भारत बंद के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। अमरोहा में भी सरगर्मी तेज हो गई हैं। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में कार्रवाई कर हसनपुर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। शहर के चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। कई जगह हिंसा और उपद्रव हुआ। दिल्ली के शाहीन बाग में आंदोलन चल रहा है। बीस दिसंबर को अमरोहा में नागरिकता संशोधन के विरोध में हिंसा हुई थी। पथराव फायरिंग और जमकर बवाल हुआ था। इसमें कई पुलिस कर्मी और पत्रकार घायल हुए। पुलिस ने उपद्रवियों पर अलग-अलग छह मुकदमे दर्ज किए थे। इस मामले में 55 लोगों को नामजद और 2073 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद मामला शांत था। लेकिन मंगलवार की देर शाम फिर जिले में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। हसनपुर समेत कई शहरों में भारत बंद के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। हसनपुर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों के शटर और दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती बाजार बंद नहीं कराएगा। अगर किसी ने माहौल खराब करने कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर को बीस सेक्टर में बांटा गया है। वहीं शहर, कस्बों और संवेदनशील इलाकों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed