फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Brother in law goes mad love with sister in law, ruckus police station regarding marriage

जीजा जी ने कर दी हद पार: साली के प्यार में हो गए पागल, शादी को लेकर थाने में हंगामा..बेचारी पत्नी देखती रह गई

Sun, 26 Nov 2023 12:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

डिडौली थाने पहुंची साली ने जीजा पर शादी का वादा कर मुकरने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह गर्भवती है। इसके बाद भी जीजा शादी नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों परिवारों के लोगों को बुलाकर उन्हें समझा कर घर भेज दिया। यह मामला चर्चा में बना हुआ है। 

विज्ञापन
Amroha: Brother in law goes mad love with sister in law, ruckus police station regarding marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिडौली में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में जमकर ड्रामा चला। साली वादा कर शादी से मुकरने का आरोप जीजा पर लगाती रही। इसके अलावा उसने खुद के गर्भवती होने की बात कही। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने जीजा व उसके परिजनों को थाने में बुलाया। इस बीच साली और उसकी बहन में भी नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में साली को जीजा के परिवार साथ भेजने पर सहमति बन गई।

विज्ञापन


यह मामला डिडौली से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक की शादी तीन साल पहले अमरोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती के मायके वाले नोएडा में किराये के मकान पर रहते हैं। चार माह पहले युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। वह वहां पर मजदूरी करने लगा। ससुराल में सास और ससुर के अलावा साली भी है। वहां रहते-रहते जीजा और साली के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंध भी बन गए। जीजा उससे शादी का भी वादा करता रहा। जब साली ने शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। बाद में वह पत्नी के साथ गांव वापस आ गया। उसके बाद से साली लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह उससे बचने लगा। इससे खफा साली शुक्रवार देर रात डिडौली थाने पहुंच गई और जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, खुद गर्भवती होने की बात कही। उसने जीजा से शादी करने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिस ने जीजा व उसके परिवार के लोगों को वहां बुला लिया। वार्ता शुरू हुई तो साली ने शादी करने की जिद शुरू कर दी। इस पर उसकी बहन से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों को शांत किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। बाद में दोनों के परिवारों के बीच साली को जीजा के परिवार के साथ भेजने पर सहमति बनी।


देर रात साली को जीजा के साथ भेज दिया गया। सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि युवती द्वारा जीजा पर आरोप लगाने का मामला सामने आया था। बाद में दोनों पक्षों में वार्ता के बाद समझौता हो गया। जिसमें साली को जीजा के परिवार के साथ भेजने पर सहमति बनी। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed