{"_id":"672f4b60d53add86e30a5c25","slug":"amroha-body-of-a-boy-missing-for-eight-hours-found-in-a-drain-family-members-shocked-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत सीधा था मासूम अंकुल: आठ घंटे से लापता लापता बालक का शव नाले में मिला, परिजनों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत सीधा था मासूम अंकुल: आठ घंटे से लापता लापता बालक का शव नाले में मिला, परिजनों में मच गया कोहराम
Sat, 09 Nov 2024 05:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2024 05:15 PM IST
सार
अमरोहा में गायब होने के 18 घंटे बाद मासूम अंकुल का शव नाले में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
अमरोहा में जान गंवाने वाला मासूम अंकुल
- फोटो : संवाद
विस्तार
घर के बाहर खेलते समय गायब हुए बालक अंकुल (11) का शव 18 घंटे बाद नाले में उतराता मिला। बालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर एतमाली में किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन
सतपाल सिंह का 11 वर्षीय बेटा अंकुल शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे बालक का शव गांव के नजदीक गंगा बांध के किनारे नाले में मिला।
विज्ञापन
बालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल परिजन इसे हादसा मान रहे हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताते हैं कि अंकुल बहुत सीधा था। उससे ठीक से बोलना भी नहीं आता था।
विज्ञापन
वह पढ़ाई भी नहीं करता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।