फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Bodies of loving couple found hanging on a noose five hundred meters away from the village

अमरोहा: गांव से पांच सौ मीटर दूर फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, 23 दिन पहले हुई थी युवक की शादी

Fri, 20 May 2022 10:55 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 20 May 2022 10:55 AM IST
सार

गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्तान ठेर गांव में एक युवक का प्रेम प्रसंग गांव में ही रहने वाली युवती के साथ था और वे शादी करना चाहते थे। घर वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। युवक की हाल ही में शादी हुई थी लेकिन वह इसस शादी से खुश नहीं था। आशंका है कि इसी से दुखी होकर प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Amroha Bodies of loving couple found hanging on a noose five hundred meters away from the village
प्रेमी-युगल ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

गजरौला थानाक्षेत्र में गांव से पांच सौ मीटर दूर प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटकते मिले। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। प्रेमी की शादी 23 दिन पहले हापुड़ जनपद निवासी युवती के साथ हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्तान ठेर गांव में खड़गवंशी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले दो किसानों के परिवार रहते हैं। एक किसान का 19 वर्षीय बेटा बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मोबाइल की दुकान चलाता था। उसका प्रेम प्रसंग गांव में ही रहने वाले दूसरे किसान की 17 वर्षीय बेटी के साथ चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन


परिवार वालों ने प्रेमी युगल के मिलने-जुलने पर पहरा बैठा दिया था। दोनों के बीच नजदीकियां खत्म करने के लिए युवक के परिजनों ने उसकी शादी 27 अप्रैल को हापुड़ जनपद निवासी युवती के साथ करा दी थी। बावजूद इसके प्रेमी युगल की मोहब्बत कम नहीं हुई। दोनों परिवार वालों की बंदिशों के खिलाफ थे। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव से पांच सौ मीटर दूर प्रेमी के खेत में पेड़ पर दुपट्टे के सहारे प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शव अलग-अलग दुपट्टे के फंदे पर एक जगह लटके हुए थे। ग्रामीण खेतों पर काम करने निकले तो प्रेमी युगल को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ सत्येंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

शादी के 23 दिन बाद ही पति की मौत, विवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना से प्रेमी युगल के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी के 23 दिन बाद ही पति की मौत से विवाहिता की खुशियों पर तो मानो पहाड़ ही टूट पड़ा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी हो चुकी थी, जिससे नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों में से किसी के परिजन किसी तरह का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed