{"_id":"656ec8edaddf7f09f00b8743","slug":"amroha-bjp-leader-cheated-pretending-babu-electricity-department-victim-told-sp-take-action-sir-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बिजली विभाग का बाबू बताकर भाजपा नेता ने 30 हजार ठगे, पीड़ित ने एसपी से कहा- कार्रवाई करें साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बिजली विभाग का बाबू बताकर भाजपा नेता ने 30 हजार ठगे, पीड़ित ने एसपी से कहा- कार्रवाई करें साहब
Tue, 05 Dec 2023 12:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:23 PM IST
सार
अमरोहा में भाजपा नेता ने बिजली विभाग का बाबू बनकर ई रिक्शा चालक से ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी और डीएम से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अमरोहा में भाजपा नेता ने की ठगी
- फोटो : istock
विस्तार
खुद को बिजली विभाग का बाबू बताकर एक भाजपा नेता ने मजदूर से तीस हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा नगर के मोहल्ला दानिशमंदान में राजा सिद्दीकी का परिवार रहता है। राजा अब ई-रिक्शा लेना चाहता है। इसके लिए उसे पांच किलोवाट का कनेक्शन चाहिए।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि कामर्शियल कनेक्शन के लिए 18 नवंबर को उपखंड अधिकारी तृतीय के कार्यालय में गया तो वहां एक भाजपा नेता मिला, जिसने खुद को विभाग का बाबू बताते हुए काम कराने के एवज में 45 हजार रुपये मांगे। राजा सिद्दीकी ने 30 हजार रुपये उसको दे दिए और बकाया 15 हजार रुपये बिजली का मीटर लगने के बाद देने की बात तय हुई।
विज्ञापन
चार दिन बाद राजा सिद्दीकी उपखंड अधिकारी तृतीय के कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि उस व्यक्ति के नाम का कोई व्यक्ति विभाग में नहीं है। पीड़ित राजा सिद्दीकी ने डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर खुद को बिजली विभाग में बताने वाले फर्जी बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजा सिद्दीकी के आरोप के मुताबिक आरोपी भाजपा की एक शाखा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर है।
विज्ञापन