{"_id":"64ef16164727f03132096d47","slug":"amroha-bba-student-died-due-to-heart-attack-nitesh-was-found-unconscious-in-bathroom-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: हार्ट अटैक से बीबीए के छात्र की मौत, बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला था नितेश, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: हार्ट अटैक से बीबीए के छात्र की मौत, बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला था नितेश, परिजनों में कोहराम
Wed, 30 Aug 2023 03:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:42 PM IST
सार
मोहल्ला खेबान निवासी नंदकिशोर का बेटा नितेश बीबीए का छात्र था। रात में खाना खाकर उसे कुछ परेशानी होने लगी। इसके बाद वह टॉयलेट चला गया। वहां अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
बीबीए छात्र नितेश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनपुर के एक मोहल्ले में 18 वर्षीय बीबीए के छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। खाना खाने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ थी। नगर के मोहल्ला खेबान निवासी नंदकिशोर का बेटा नितेश बीबीए का छात्र था।
विज्ञापन
वह अपने पिता की किराना स्टोर की दुकान पर भी बैठता था। मंगलवार देर शाम को वह दुकान पर बैठा था। जिसके बाद दुकान बंद करके घर चला गया। करीब रात दस बजे घर पर खाना खाया। इससे उसके पेट में दर्द एवं गैस बनने जैसी शिकायत हुई तो वह टॉयलेट चला गया।
विज्ञापन
काफी देर तक टॉयलेट से जब बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। टॉयलेट में जाकर देखा तो वह वहां बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आनन-फानन परिजन रितेश को निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक और परिजन इसे हार्ट अटैक बता रहे हैं। छात्र की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ध्रुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है।