फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Ban on use social media by teachers in school, order issued after reel of female teachers went viral

अमरोहा: स्कूल में शिक्षकों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक, महिला टीचरों की रील वायरल होने के बाद आदेश जारी

Fri, 06 Oct 2023 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:27 AM IST
सार

गजरौला के ब्लॉक के खुंगावली परिषदीय विद्यालय में शिक्षिकाओं की रील वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल टाइम में शिक्षकों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा डीएम ने भी वायरल रील की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Amroha: Ban on use social media by teachers in school, order issued after reel of female teachers went viral
अमरोहा में वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमरोहा जिले के गजरौला ब्लॉक के खुंगावली परिषदीय विद्यालय में शिक्षिकाओं के स्कूल समय में रील बनाने के मामले के बाद बीएसए सख्त हो गईं हैं। उन्होंने स्कूल समय में रील बनाने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने प्रकरण की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


पिछले दिनों गजरौला के खुंगावली परिषदीय विद्यालय में चार शिक्षिकाओं के स्कूली समय में रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। स्कूली बच्चों एवं परिजनों ने भी शिक्षिकाओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। रील वायरल होने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी को मामले की जांच सौंपी थी। अब प्रकरण में जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

वहीं बीएसए भी स्कूली समय में शिक्षिकाओं के रील बनाने के मामले में सख्त हो गईं हैं। उन्होंने स्कूली समय में शिक्षिकाओं द्वारा रील बनाने तथा सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्कूली समय में शिक्षकों द्वारा रील बनाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है।

यह अध्यापक आचरण नियमावली के भी खिलाफ है। इस तरह के कृत्यों से विभाग की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने आदेश में कहा कि स्कूली समय में मोबाइल का प्रयोग केवल शिक्षण संबंधी कार्य में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने बेसिक शिक्षा मंत्री से की शिकायत

गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने भी प्रकरण में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मामले की शिकायत की है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि गजरौला ब्लॉक के गांव खुंगावली में चार शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में रील बनाकर शिक्षा व्यवस्था का जो माखौल उड़ाया है। जिससे चारों तरफ छीछालेदर हो रही है। इस मामले की शिकायत दूरभाष पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से की गई है।

जिले में शिक्षकों को स्कूल समय में रील एवं सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर मामलों में कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मोनिका, बीएसए, अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed