{"_id":"675d80d2f56148ecca00961e","slug":"amroha-a-huge-fire-broke-out-in-a-bidi-factory-workers-saved-their-lives-by-running-away-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बीड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, दमकल की टीम ने की एक घंटे मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बीड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान, दमकल की टीम ने की एक घंटे मशक्कत
Sat, 14 Dec 2024 06:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:27 PM IST
सार
अमरोहा में बीड़ी कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग लग गई। माैके पर माैजूद मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अमरोहा में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में बीड़ी के कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मूलरूप से मेरठ के रहने वाले काशिफ का अमरोहा नगर के मोहल्ला घेर पच्छैया में बीड़ी का कारखाना है। देर शाम कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
लपटें सामान छूने लगीं। धुआं उठा देखा आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बीड़ी कारोबारी काशिफ ने भारी नुकसान होने की बात कही है। वहीं आखिर कारखाने में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।