{"_id":"665077813d31aa25c2036df2","slug":"amroha-a-group-of-dogs-attacked-a-two-year-old-girl-bit-her-to-death-in-front-of-her-parents-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर किया हमला, मां-बाप के सामने नोचकर मार डाला, निकल पड़ी चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर किया हमला, मां-बाप के सामने नोचकर मार डाला, निकल पड़ी चीख
Fri, 24 May 2024 04:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 04:51 PM IST
सार
अमरोहा में कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जब तक मौके पर मां-बाप पहुंचते मासूम की हालत बिगड़ गई। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे बचाया नहीं जा सका
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली मासूम
- फोटो : संवाद
विस्तार
आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत पर गई हुई थी। बिना किसी का कानूनी कार्रवाई के ही बच्ची के शव का अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा की है। गांव में किसान रामदास का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे रामदास अपनी पत्नी नीतू और दो साल की बेटी काव्या के साथ खेत पर गया था। रामदास नर्सरी का काम करता है।
विज्ञापन
बच्ची को पेड़ के नीचे बिठाकर दोनों कुछ दूरी पर खेत में कार्य करने लगे। इस दौरान बच्ची खेल रही थी। बताते हैं कि अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पति-पत्नी मौके की तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
किसी तरह से दंपती ने कुत्तों के झुंड से बच्ची को छुड़ाया और निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है।