फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 70 year old woman collapsed after casting her vote, died of heart attack

आखिरी मतदान: वोट डालते ही गिर पड़ीं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बहू के साथ पहुंची थी केंद्र, हार्ट अटैक से मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

अमरोहा में बहू के साथ मतदान करने आई अमीना खातून की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वोट डालने के बाद ही केंद्र पर गिर गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Amroha: 70 year old woman collapsed after casting her vote, died of heart attack
अमीना खातून - फोटो : संवाद

विस्तार

बहू के साथ वोट डालने पहुंची अमीना खातून (70) की मतदान केंद्र के भीतर मौत हो गई। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतका अमीना खातून अमरोहा नगर के मोहल्ला शिवद्वारा की रहने वाली थीं।

विज्ञापन


उनके परिवार में दो बेटे शमीम, यामीन और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे शमीम और यामीन दिल्ली में रहते हैं। यहां शमीम टाइल्स-पत्थर का कारोबार करते हैं, जबकि यामीन दर्जी हैं। शुक्रवार को जिले में लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा था।
विज्ञापन


इसलिए अमीना खातून अपने बड़े बेटे यामीन की पत्नी नूरजहां के साथ पोलिंग बूथ पर वोट डालने गई थीं। जैसे ही वह अपने मोहल्ले के बूथ नंबर 35 के भीतर ईवीएम का बटन दबा रही थीं, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। ये देखकर मतदान कार्मिकों और अमीना खातून की पुत्रवधू नूरजहां ने पानी डालकर उन्हें होश में लाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नाकाम रहे। मतदान केंद्र पर तैनात अर्धसैनिक बल के जवान और पुलिसकर्मियों ने मतदान परिसर में मौजूद डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने अमीना खातून की हालत को देखते हुए मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक करीब सात महीने पहले अमीना खातून के पति शरीफ अहमद की भी मौत हो चुकी है।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया अमीना खातून वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर निकली थीं, तभी उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए और देर शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।


वोट डालने के बाद अचानक अमीना की मौत होना दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मृत आत्मा की शांति दे। तहसीलदार सदर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मृतका के घर भेजकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उनके परिजन किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। & राजेश कुमार त्यागी, जिला निर्वाचन अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed