फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 150 people fell ill after eating items made from buckwheat flour, complaint filed against the company

Amroha: कुट्टू के आटे से बनी सामग्री खाने से 150 लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया

Sun, 10 Mar 2024 07:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 07:36 PM IST
सार

मंडी धनौरा में कुट्टू के आटे की बनी सामग्री खाने से 150 से अधिक लोग बीमार हो गए। इस मामले में सुरक्षा खाद्य विभाग ने जांच के बाद आटा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अधिकांश लोगों की हालत में अब सुधार है। 

विज्ञापन
Amroha: 150 people fell ill after eating items made from buckwheat flour, complaint filed against the company
मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा में महाशिवरात्रि पर्व पर कुट्टू के आटे से बनी पकोड़ी व अन्य व्यंजन का सेवन करने से बीमार होने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कुट्टू आटा बनाने वाली नोएडा की विवेक इंडस्ट्रीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं कुट्टू के आटे से बने व्यंजन का सेवन करने से हुए बीमार लोगों की सेहत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती लोगों को रविवार की सुबह छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी भी लोग कमजोरी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व पर अभि प्योर नामक कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी व व्यंजन का सेवन करने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 150 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। बीमार लोगों काे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

कुट्टू के आटे से बने व्यंजन का सेवन करने वालों ने बताया कि उन सभी ने नोएडा की विवेक इंडस्ट्रीज द्वारा बनाए गए अभि प्योर नामक कुट्टू के आटे का प्रयोग किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चंद्रकांता ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस कंपनी के थोक विक्रेता सुनील कुमार की दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना भी लिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार की तहरीर पर विवेक इंडस्ट्रीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed