फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha 122 vidhan sabha 2022,amroha vidhan sabha 2022,Scrutiny of nomination forms today, the heartbeat of the candidates intensified

नामांकन प्रपत्रों की जांच आज, प्रत्याशियों की धड़कने तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
amroha 122 vidhan sabha 2022,amroha vidhan sabha 2022,Scrutiny of nomination forms today, the heartbeat of the candidates intensified
विधानसभा चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। जांच के दौरान यदि किसी प्रत्याशी के नामांकन में कोई कमी मिलती है तो संबंधित का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा। नामांकनों की जांच चलते प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई हैं। कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विभिन्न दलों के कुल 70 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इन प्रत्याशियों में कई प्रत्याशी डमी कैंडीडेट हैं, तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की फौज है। छोटे दल भी चुनाव में उतरे हैं। शनिवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य सुबह से प्रारंभ हो जाएगा। जांच एक ही दिन हो पाएगी। धनौरा विधानसभा सीट से 17, अमरोहा से 19, नौगांवा सादात से 16 और हसनपुर से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन

30 जनवरी को (कल) रविवार का अवकाश है। जबकि 31 जनवरी को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं और इसी दिन निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। जांच के दौरान नामांकन में कोई कमी मिलने पर संबंधित प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे में कई प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। प्रत्याशी और समर्थक ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, जांच के दौरान नामांकन में कोई कमी न मिले। उधर, शनिवार को नामांकनों की जांच के चलते कलक्ट्रेट में भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। जरूरत के आधार पर फोर्स को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed