फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amro will be smart on the lines of Moradabad

Amroha News: मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट होगा अमरोहा

Thu, 02 Jan 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Amro will be smart on the lines of Moradabad
अमरोहा। शहर के मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। सिटी सर्विलांस के तहत शहर भर में ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुरादाबाद की तर्ज शहर में डिजाइनर लाइटें लगेंगी। इतना ही नहीं नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांव में सड़कें और नालियां बनाई जाएंगी। इसके लिए पालिका करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। जिसमें पंचायती राज विभाग के 45 गांव अमरोहा नगर पालिका परिषद में शामिल हुए हैं। इन गांवों को छह वार्ड में विभाजित किया गया है। सीमा विस्तार के बाद से नगर पालिका का दायरा नगर निगम जैसा हो गया है। लेकिन, साल 2025 में शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ-साथ मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट शहर बनाने की कवायद होगी।
विज्ञापन

इसके लिए शहर में आने वाले मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यहां भव्य द्वार बनाए जाएंगे। इसके अलावा गांधी मूर्ति चौराहा का दोबारा से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा पालिका की नई आबादी में बने 12 पार्कों का सौंदर्यीकरण होगा। इतना ही नहीं नगर पालिका में शामिल हुए गांवों में सड़क, नाली व अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed