फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amin embezzled Rs 1 lakh through fake bank receipts

Amroha News: बैंक की फर्जी रसीदों के जरिये अमीन ने किया एक लाख का गबन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Amin embezzled Rs 1 lakh through fake bank receipts
अमरोहा। खेड़ा अपरोला गांव के हल्के में तैनात राजस्व अमीन ने किसानों से एक लाख रुपये की वसूली कर रुपये विभाग के खाते में जमा नहीं किए। एक लाख रुपये का गबन कर लिया। षड्यंत्रकारी अमीन ने बैंक की फर्जी रसीदें तैयार कर विभाग में जमा कर दी। एडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने प्रकरण की जांच की। जिसमें फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। अफसरों ने अमीन के वेतन पर रोक लगा दी। जबकि उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात में पिछले काफी समय से किसान वसूली की रकम अमीन को देने के बाद भी जमा नहीं होने की शिकायत कर रहे थे। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने भी तीन दिन पहले तहसील नौगांवा सादात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने तहसीलदार को अभिलेखों के संबंध में जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान खेड़ा अपरोला के संग्रह अमीन राजाराम ने विभाग में बैंकों की फर्जी रसीदें लगाने का मामला उजागर हुआ। तहसीलदार नौगांवा सादात लकी सिंह के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में अमीन राजाराम ने किसानों से वसूली गई रकम को विभाग में जमा नहीं किया, जबकि विभाग में रसीदें लगी हुई थीं। जांच के दौरान रसीदों की जांच कराई गई ताे बैंक ने जमा की गई रसीदों की तारीख में बैंक में कोई रकम नहीं जमा होने की बात सामने आई। विभाग में लगाई गईं बैंकों की रसीदें फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

-----

शुरुआती जांच के बाद लगी वेतन पर रोक
एडीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देश के बाद हुई जांच के बाद करीब एक लाख रुपये गबन के आरोपी राजाराम के वेतन पर रोक लगा दी गई है। वहीं उसकी पुरानी कुंडली भी खंगालते हुए पिछले वित्तीय सालों में की गई वसूली की जांच होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एक किसान ने लगाया दस हजार रुपये लेने का आरोप
क्षेत्र के एक किसान ने भी आईजीआरएस के माध्यम से अमीन राजाराम पर वसूली में छूट का झांसा देकर दस हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि किसान से दस हजार रुपये लेने के बाद भी अमीन ने उसका काम नहीं करवाया। जिसके बाद किसान ने आईजीआरएस के माध्यम से राजाराम की शिकायत की थी।
-----
फर्जी रसीदों में ओवर राइटिंग भी
गबन के आरोपी राजाराम द्वारा लगाई गईं फर्जी रसीदों का खुलासा होने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। राजाराम द्वारा लगाई गई बैंक की रसीदों में कई जगह ओवर राइटिंग भी की गई है। आरोपी राजाराम पर पहले भी कई मामलों में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।
-----

संग्रह राजस्व अमीन राजाराम द्वारा बैंकों की फर्जी रसीद के सहारे करीब एक लाख रुपये का मामला सामने आने के बाद आरोपी अमीन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

-लकी सिंह, तहसीलदार नौगांवा सादात
-----

खेड़ा अपरोला के संग्रह अमीन द्वारा सरकारी धन के करीब एक लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी अमीन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। उसके द्वारा की गई पुरानी वसूली की जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed