फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Along with men, women are also registering their displeasure

Amroha News: धरने में पुरुषों के साथ महिलाएं भी दर्ज करा रहीं नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Along with men, women are also registering their displeasure
रजबपुर (अमरोहा)। मध्य गंगा नहर में गई भूमि के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 27 फरवरी से जारी है। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रजबपुर के कूबी गांव में रामपुर घना, घंसूरपुर और मोहनपुर में जमीन का मुआवजा न मिलने के कारण निर्माण कार्य लटका हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने में लगे हैं। मगर किसान मानने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि प्रशासन ने वर्ष 2011 में जमीन अधिग्रहण की मगर मुआवजा नहीं दिया। अब जमीन काफी महंगी हो गई है, इसलिए किसान किसी भी कीमत पर जमीन देने को तैयार नहीं है। इसलिए मौजूदा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। यह धरना भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जोया ब्लाॅक अध्यक्ष मुुकेश चौधरी की अगुवाई में चल रहा है। महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में शामिल हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, सतवीर सिंह, रुमाल सिंह, मायाराम सिंह, संतराम सिंह, मुकेश चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, कॉलेज सिंह, मोनिका देवी, पूनम देवी, तनु चौधरी, शीतल देवी, सिंपल चौधरी, प्रियांशी चौधरी, अनामिका देवी, दुलारी देवी, मीनू देवी, कौशल देवी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed