फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegations of conversion in the name of satsang at home

Amroha News: घर में सत्संग के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of conversion in the name of satsang at home
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के भौपुर तैय्या उर्फ फूलपुर अदलपुर गांव में सत्संग के नाम पर घर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। वहीं धर्म परिवर्तन करने वाले गिरोह के सदस्य मौके से भाग गए। पुलिस ने घर के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान घर में ईसाई धर्म की किताबें और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुईं। उधर, इसकी सूचना के बाद जिले का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मुरादाबाद जिला प्रमुख मोनू विश्नोई 20 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार सुबह भौपुर तैय्या गांव पहुंचे। यहां एक घर में सत्संग चल रहा था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सत्संग के नाम पर घर में हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। घर सैनी परिवार का है, जबकि सत्संग ईसाई धर्म के लोग कर रहे थे। सत्संग और धर्मांतरण कराने वाले लोग मुरादाबाद के रहने वाले हैं, जिसमें कुछ महिलाएं और घर का मालिक भी शामिल है। घर में सत्संग के नाम पर 300 से 400 लोगों की भीड़ देखकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां हंगामा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। इस दौरान पुलिस तलाशी ली तो ईसाई धर्म की किताबें और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि घर में प्रत्येक रविवार को सत्संग होता है। वहीं गांव में सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है ग्रामीणों को भी इसकी भवन तक नहीं लगी। पुलिस ने घर मालिक को हिरासत में लिया है। वहीं बजरंग दल कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई सामने नहीं आया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस की माने तो जांच में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है, जिससे धर्मांतरण कराने की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय हुआ खुफिया तंत्र
अमरोहा। भौपुर तैय्या उर्फ फूलपुर अदलपुर गांव में धर्म परिवर्तन होने की जानकारी मिलने के बाद जिले की एलआईयू, इंटेलिजेंस, आईबी व अन्य एजेंसी सक्रिय हो गईं। एजेंसी से जुड़े अधिकारी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

- बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। यहां पर धर्मांतरण होने जैसे कोई साक्ष्य या सबूत नहीं मिले हैं। मौके पर सैनी समाज के लोगों की सभा चल रही थी। इस संबंध में घर के मालिक को हिदायत दी गई है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई सभा या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।-राजीव कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article