{"_id":"6a208a9b2983bee8c30d6baa","slug":"allegation-of-negligence-in-the-treatment-of-the-child-tahrir-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165115-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिशु के उपचार में लापरवाही का आरोप, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिशु के उपचार में लापरवाही का आरोप, तहरीर
Thu, 04 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। रामपुर जिले के थाना मिलक क्षेत्र के बलबद्दरपुर गांव निवासी अशफाक अली का आरोप है कि उनकी छह माह की बेटी इनायत को डायरिया की शिकायत थी। मंगलवार को वह पत्नी सकीना बेगम के साथ बच्ची को उपचार के लिए पतेई खालसा गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे थे।
आरोप है कि चिकित्सक के मौजूद नहीं होने पर वहां कार्यरत कंपाउंडर अरशद ने बच्ची को ड्रिप लगा दी। कुछ समय बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे किसी अन्य चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई। इस पर अशफाक अली ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बच्ची की तबीयत अधिक बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में बच्ची का उपचार चल रहा है और उसकी हालत सामान्य है। मंगलवार शाम अशफाक अली ने डिडौली थाने पहुंचकर निजी चिकित्सक और कंपाउंडर अरशद के खिलाफ उपचार में लापरवाही तथा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।