{"_id":"655bba22fc7700c2ca021147","slug":"allegation-of-deleting-the-recording-of-the-accident-from-cctv-camera-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8977-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस पर लगाया सीसीटीवी कैमरे से हादसे की रिकॉर्डिंग डिलीट कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस पर लगाया सीसीटीवी कैमरे से हादसे की रिकॉर्डिंग डिलीट कराने का आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। ड्योढ़ी वाजिदपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सड़क हादसे की फुटेज डिलीट कर दी गई। परिजनों ने फैक्टरीकर्मी की हत्या करने का आरोप लगाकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
देहात थानाक्षेत्र के गांव सिहाली नारायण में हरिओम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे शैलेंद्र कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात फैक्टरी में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ड्यूटी वाजिदपुर गांव के सामने चौराहे पर पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल शैलेंद्र कुमार को निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र कुमार की दो साल पहले शादी हुई थी।
सोमवार को मृतक शैलेंद्र के पिता हरिओम ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र देकर बताया कि ड्योढ़ी वाजिदपुर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह कैमरे पुलिस के द्वारा लगाए गए थे। हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था लेकिन जब परिजन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई तो उससे पहले ही एक्सीडेंट करने वाले वाहन की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। जिससे आशंका है कि शैलेंद्र की हत्या की गई है और आरोपियों ने जवाई चौकी पुलिस से मिलीभगत कर सीसीटीवी फुटेज को डिलीट करा दिया। इस मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान सुमित कुमार, दयाराम सिंह, जोगेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, तेज सिंह, राजेंद्र सिंह, आशु शर्मा, हरिओम सिंह देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -