फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All vehicles will run on the highway from 12 noon today, heavy vehicles will be diverted again from 25

Amroha News: आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर चलेंगे सभी वाहन, 25 से फिर भारी वाहन होंगे डायवर्ट

Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
All vehicles will run on the highway from 12 noon today, heavy vehicles will be diverted again from 25
अमरोहा। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़िये मंगलवार देर रात तक अपने-अपने मंदिर व शिवालयों पर पहुंच गए। वहीं, कुछ शिवभक्त बुधवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। कांवड़ियों की भीड़ कम होने पर सोमवार दोपहर 12 बजे से छोटे और दो बजे से भारी वाहनों को हाईवे पर चलने की छूट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी वाहन हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ने लगेंगे। वहीं, तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही शुक्रवार या शनिवार रात फिर डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रक, कंटेनर, निजी बस, डीसीएम समेत सभी बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि मंगलवार देर रात तक हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते हाईवे वन वे चलता रहा। बुधवार को शिवरात्रि है, इसलिए अधिकांश कांवड़िये रात में ही जलाभिषेक स्थल पर पहुंच गए। लोगों की सहूलियत के लिए बुधवार के दोपहर 12 बजे से छोटे और दो बजे से बड़े वाहनों को हाईवे पर चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर रुके वाहनों को व्यवस्थित तरीके से गुजारा जाएगा
हापुड़ और मुरादाबाद की दिशा में रुके बड़े वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकाल जाएगा जिससे हाईवे पर जाम न लगे। इसके बाद तीसरे सोमवार के लिए फिर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगेगी। इसलिए कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार या शनिवार की रात से फिर से रूट डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे जबकि छोटे वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलेंगे।

इसके बाद हर बार की तरह दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा। तीसरे और चौथे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहने की संभावना है। इसलिए जरूरत पड़ने पर हाईवे को शून्य भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी। इसके बाद हाईवे पर बड़े और छोटे सभी प्रकार के वाहनों के संचालक पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article