{"_id":"65c69c927faa056b2b0e8f94","slug":"alert-regarding-haldwani-uproar-and-bareilly-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-113556-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हल्द्वानी बवाल और बरेली बवाल को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हल्द्वानी बवाल और बरेली बवाल को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
अमरोहा। हल्द्वानी बवाल और ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर जिले में हाई अलर्ट रहा। जुमे की नमाज के दौरान भी जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। मस्जिदों पर पुलिस तैनात रखी गई। शहर से लेकर गांव तक पुलिस गश्त करती रही। डीएम-एसपी पल-पल की अपडेट लेते रहे। शहर में सीओ सिटी अरुण कुमार, अलआईयू इंस्पेक्टर संजय सिंह, कोतवाली प्रभारी सनोज प्रताप सिंह ने स्वाॅट टीम के साथ पैदल मार्च किया।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में अतिक्रमण गिराने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। उपद्रवियों ने थाना फूंक दिया। कई लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। उधर, उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। बरेली में मौलाना तौकीर रजा ने भी गिरफ्तारी देने का दावा किया है। ऐसे में जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। मिश्रित और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। नमाज के दौरान मस्जिदों पर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से जिले को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस सतर्क हो गई। दोपहर दो बजे तक जिलेभर में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे। सुरक्षा के लिहाज से एलआईयू और आईबी समेत सभी खुफिया तंत्र सक्रिय रहा। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी गई।