{"_id":"5f2b15688ebc3e3cb03fcbf8","slug":"alert-jpnagar-news-mbd358218168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से शहर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से शहर की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। एलआईयू और इंटेलिजेंस असामाजिक तत्वों पर खुफिया निगाहें जमाए रही। सर्विलांस टीम सोशल मीडिया व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर आदि पर नजर बनाए रही। शहर में संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसडीएम और इंस्पेक्टर शहर में गश्त करते रहे। जबकि डीएम और एसपी ने जिलेभर में घूम कर भ्रमण किया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। आसमान में ड्रोन उड़ाकर गली-मोहल्लों की निगरानी की।
बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ सहित कई मंत्री और नेता उपस्थिति रहेंगे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाजा से पुलिस सतर्क रही। एसपी के निर्देश पर जिले को 33 प्वाइंटों पर सीमाएं सील की गईं थीं। सभी स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के बाद उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। बाइक, कार और बसों को चेक किया गया। सवारियों की तलाशी की गई। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा ने जिलेभर में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था जा जाएगा। अधीनस्थों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। एसडीएम शशांक चौधरी और इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह फोर्स के साथ शहर में गश्त करते रहे। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। साथ ही लोगों को भाईचारा और सौहार्द के साथ रहने की अपील की गई। वहीं लोगों में सौहार्द का असर भी दिखाईं दिया। जिसकी वजह से बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल पहल दिखाई दी। पुलिस ने आसमान में ड्रोन उड़ाकर गली-मोहल्लों की निगरानी की।