फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Akhilesh Yadav celebrated his birthday by cutting a cake

Amroha News: केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrated his birthday by cutting a cake
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में केक काटकर मनाया। गरीब, दिव्यांग व कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

सोमवार को सपा जिला अध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन संविधान सचेतक व पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में केक काटकर एवं पौधे रोपकर मनाया। उनकी दीर्घायु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 मार्च 2012 को 38 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इन्होंने यूपी में डायल 100 पुलिस सेवा, महिला पावर लाइन 1090 और 108 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। इस दौरान संतराम यादव, चंद्रपाल सिंह सैनी, महेश यादव, सर्वेश सैनी, मुमताज खां, डॉ. अनीस अहमद, रविपाल चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सदर विधायक महबूब अली ने भी अपने आवास पर पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन जन्मदिवस केक काटकर मनाया। इस दौरान मुख्तार नकवी, जाहिद हुसैन, बॉबी भगत सिंह, साजिद अली, शशीकांत गोयल, वीरभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि यादव ने गांव पृथ्वीपुर सराय में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधरोपण। कैलाश यादव, सतीश यादव, सुहैल अख्तर, नन्हे खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed