फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aggarwal Sabha took oath to work with the society

Amroha News: अग्रवाल सभा ने समाज को साथ लेकर काम करने की ली शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Sabha took oath to work with the society
गजरौला। अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बंसल व महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष विनीता गर्ग ने शपथ ग्रहण की। अग्रवाल सभा अध्यक्ष व महिला अग्रवाल अध्यक्ष ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। सभी ने सभा व समाज की उन्नति के लिए सबको साथ लेकर काम करने का संकल्प लिया। इस दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में बृहस्पतिवार की शाम शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का शुभारंभ धनौरा के नगर पालिकाध्यक्ष्र प्रवीण अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इसके बाद गौरी शर्मा ने गणेश वंदना की। महाराजा अग्रसेन व लक्ष्मी देवी की आरती की गई। कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी राजीव मित्तल ने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बंसल को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद वीरेंद्र कुमार बंसल ने प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंघल, उप प्रबंधक विवेक बंसल, नितिन बंसल, अंकित अग्रवाल, महासचिव कपिल कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, राजीव मित्तल, राजीव गोयल को शपथ ग्रहण कराई। नितिन कुमार सिंघल, अकेंद्र रस्तोगी, अमित अग्रवाल ने सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। कोषाध्यक्ष अनुज कुमार मित्तल, सह कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, लेखा निरीक्षक नरेंद्र गोयल ने और सदस्य संजीव सिंघल, सचिन बंसल, मुकेश सिंघल, कमल बंसल, संजीव सिंघल शिवा, अर्जुन अग्रवाल, विपिन बंसल, शोभित गोयल, राजीव अग्रवाल, दीप अग्रवाल ने शपथ ली। विट्ठल गोयल ने युवा जिलाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन







महिला कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

गजरौला। समारोह में महिला अग्रवाल सभा की अध्यक्ष विनीता गर्ग ने प्रबंधक ऋषिबाला, उप प्रबंधक पूनम गोयल, रचना अजय सिंघल, उपाध्यक्ष राजबाला, मिलन बंसल, प्राची अग्रवाल को शपथ ग्रहण कराई। महामंत्री रश्मि सिंघल, मंत्री प्रीति मित्तल, दीप्ति जैन, भारती सिंघल, कोषाध्यक्ष रीमा बंसल, सह कोषाध्यक्ष रिया सिंघल ने शपथ ग्रहण की। सदस्य के रूप में गरिमा बंसल, शिखा सिंघल, अंजना सिंघल, रचना सिंघल, प्रिया सिंघल, श्वेता बंसल, सपना गर्ग, अर्चना गोयल को शपथ ग्रहण कराई गई। कहा कि समाज की महिलाओं की आवाज को लगातार बुलंद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed