फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Agents will sell general tickets at five railway stations including Gajraula.

Amroha News: गजरौला समेत पांच रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट बेचेंगे एजेंट

Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 31 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Agents will sell general tickets at five railway stations including Gajraula.
अमरोहा। जिले के पांच रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती की जाएगी। यह यात्रियों को जनरल टिकट बेचेंगे। इसके लिए रेलवे ने निविदा जारी कर दी है। अब तक स्टेशनों के बाहर एजेंट को टिकट बेचने की अनुमति थी जिन्हें एक रुपया प्रत्येक टिकट कमीशन के तौर पर दिया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना से जहां रेलवे के खर्चे में कमी आएगी तो वहीं, यात्रियों को सीधा लाभ मिल पाएगा। इन एजेंटों की तैनाती तीन वर्ष के लिए की जाएगी। 27 नवंबर तक इच्छुक लोगों को आवेदन करना अनिवार्य है। रेलवे द्वारा जारी निविदा के मुताबिक अमरोहा के काफूरपुर, कांकाठेर, कैलसा, मंडी धनौरा और गजरौला रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) द्वारा अनारक्षित रेल टिकट जारी करने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) रखे जाएंगे। एजेंटों को रेलवे स्टेशन के अंदर टिकट काउंटर के पास या प्रवेश और निकास द्वार के पास तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
टिकट के लिए कई सुविधाएं
रेलवे अफसरों की मानें तो यात्री टिकट लेकर ही प्लेटफार्म तक पहुंचे। जनरल टिकट लेने के आन मोबाइल एप है जहां जनरल टिकट खरीदा जा सकता है। यात्री अपने स्मार्टफोन पर एप को डाउनलोड कर कहीं से भी (लेकिन स्टेशन परिसर के एक निश्चित दायरे से बाहर) टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रेलवे स्टेशनों की छह श्रेणी
स्टेशनों को छह श्रेणियों में चिह्नित कर रखा है। इन स्टेशनों में रेलवे की आमदनी, खर्चा, यात्रियों की संख्या के आधार पर श्रेणी तय कर एनएसजी एक से लेकर छह तक वर्गीकरण किया हुआ है। रेलवे जब भी कोई पालिसी लागू करता है तो उसमें दी जाने वाली सुविधाओं के लिए एनएसजी श्रेणी को शामिल किया जाता है। इसी तरह काफूरपुर, कांकाठेर, कैलसा, मंडी धनौरा स्टेशन को श्रेणी छह में रखा है जबकि गजरौला रेलवे स्टेशन को श्रेणी पांच में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed