{"_id":"68e03d0c22709217f80401d0","slug":"after-the-uproar-in-bareilly-alert-was-also-issued-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149009-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बरेली में बवाल के बाद अमरोहा में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बरेली में बवाल के बाद अमरोहा में भी अलर्ट
Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर बरेली में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जिलेभर में सतर्कता बरती गई। हालांकि, कहीं कोई प्रदर्शन नहीं हुआ लेकिन पुलिस नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर तैनात रही। इससे पहले अमरोहा, नौगांवा सादात, जोया, गजरौला, मंडी धनौरा व हसनपुर में पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। जुमे की नमाज सकुशल निपटने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की नमाज को सुबह से ही एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने क्षेत्र में गश्त शुरु कर दी थी। सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर 12 बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज शुरू हुई। सभी सीओ अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ गश्त पर रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई। दोपहर बाद जिले में सभी जगह जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
एसपी अमित कुमार आनंद ने नगर क्षेत्र में एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ शक्ति सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर व स्वाट टीम के साथ मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि त्योहारों के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूर्णत: सतर्क व मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अराजकता, अशांति अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने बताया कि जिलेभर में डायल-112 पीआरवी वाहनों को तैनात कर त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया गया।