{"_id":"67783c3d44e51a81070dc291","slug":"after-the-survey-report-was-presented-there-was-tight-security-during-friday-prayers-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-117999-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद जुमे की नमाज के दाैरान रही कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद जुमे की नमाज के दाैरान रही कड़ी सुरक्षा
Sat, 04 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संभल। सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पुलिस के साथ पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात रहा। मस्जिद के सभी रास्तों पर चेकिंग कर लोगों को आगे जाने दिया गया। इसके अलावा जो लोग देहात क्षेत्र से नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे उन्हें वापस कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिद में नमाज अदा करें।
जामा मस्जिद पर तीन घेरों की सुरक्षा व्यवस्था की गई। 32 स्थानों पर मजिस्ट्रेट लगाए गए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी कराई गई। छतों पर भी पुलिस का पहरा रहा। जो लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे उनसे बैरियर पर पूछताछ की गई और चेकिंग की।
मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी व कई भीड़ में शामिल लोग घायल हुए थे। इस बवाल के बाद से ही जामा मस्जिद पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जुमा नमाज के दौरान रेंज के जिलों की भी पुलिस बुलाई जाती है। पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवानों को भी लगाया जाता है। यह सुरक्षा व्यवस्था एहतियाती तौर पर की जा रही है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में सर्वे रिपोर्ट भी दाखिल की गई है। इसके चलते सुरक्षा ज्यादा कड़ी दिखाई दी।