फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the storm and rain, electricity remained disrupted in more than 100 villages even on the third day, darkness prevailed

Amroha News: आंधी-बारिश के बाद तीसरे दिन भी 100 से ज्यादा अधिक गांव में बाधित रही बिजली, पसरा अंधेरा

Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
After the storm and rain, electricity remained disrupted in more than 100 villages even on the third day, darkness prevailed
अमरोहा। बुधवार रात आंधी-बारिश के बाद शुक्रवार को भी जिलेभर के 100 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर-कस्बों में भी बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गजरौला में दो बिजलीघरों से जुड़े दर्जनों गांव में अंधेरा पसरा रहा। बिजली की 50 टीमें बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे आई तेज आंधी के बाद रात करीब नौ बजे आंधी के साथ आई बारिश ने शहर से देहात तक जमकर कहर बरपाया। आंधी, बारिश के दौरान शहर में कई टिनशेड टूटकर बिखर गए। वहीं सड़कों के किनारे लगे बोर्ड आंधी के साथ उड़ गए। सड़कों पर जहां-तहां पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। शहर से गांवों की आपूर्ति शाम सात बजे पूरी तरह ठप हो गई। घरों में रखे इन्वर्टरों के जवाब देने के बाद लोग रातभर अंधेरे में रहे। शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में कई इलाकों की बिजली को दुरुस्त किया गया था।
विज्ञापन

इस काम के लिए जिले भर में 50 टीम में लगी हुई हैं। जबकि रजबपुर, दौलतपुर, कैलसा, दाउद सराय, गुलड़िया, तहरपुर समेत कई बिजली घरों से जुड़े 100 से अधिक गांवों में शुक्रवार को भी बिजली नहीं आ सकी। अधिकांश जगहों पर खंबे टूटे पड़े हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हैं। तीसरे दिन भी बिजली नहीं आने से इनवर्टर जवाब दे गए। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि शहर- कस्बों में भी लगातार बिजली कटौती हो रही है। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article