फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the son, now the mother is also affected by dengue, the elderly woman dies of fever

Amroha News: बेटे के बाद अब मां भी डेंगू की चपेट में, बुखार से बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
After the son, now the mother is also affected by dengue, the elderly woman dies of fever
अमरोहा। जिले में डेंगू ने अपने पैर पसार लिए हैं। बुधवार को जो युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। अब उसकी 45 वर्षीय मां की भी रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई हैं। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया है। उधर, डिडौली निवासी किसान गोपाल सिंह (60) की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार के तीन मरीजों को भी भर्ती किया गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू पॉजिटिव मां-बेटे के गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। साथ ही आसपास के बुखार पीड़ित नौ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 659 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें सबसे ज्यादा बुखार के मरीज थे। गंभीर रूप से पीड़ित तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कई लोगों को दवा देकर घर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या 21 हो गई है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डेंगू पीड़ित मां-बेटे का इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार है। जिले में कुछ दिन पहले भी एक डेंगू आशंकित मरीज मिला था। वहीं, अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित सभी मरीज की डेंगू जांच कराई जा रही है। इस मौसम में डेंगू मलेरिया से बचने के लिए लोगों को स्वयं सतर्कता बरतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

उधर, डिडौली गांव में रहने वाले किसान गोपाल सिंह (60) कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। उनका उपचार गांव में ही एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। बुधवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल के लिए ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article