फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the recommendation of Arjun Award, Mohd. Atmosphere of happiness in Shami's village

Amroha News: अर्जुन अवाॅर्ड की सिफारिश के बाद मो. शमी के गांव में खुशी का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
After the recommendation of Arjun Award, Mohd. Atmosphere of happiness in Shami's village
अमरोहा। विश्वकप में अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत 24 विकेट लेने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश अर्जुन अवाॅर्ड के लिए की गई है। जिसके बाद मोहम्मद शमी के गांव वाले खुशी के मारे उछल पड़े। परिजनों की खुशी भी चार गुनी हो गई। शमी के प्रशंसकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। एक बार फिर मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
विज्ञापन


भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने विश्व कप के 7 मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए। शमी भारत की ओर से वर्ल्डकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। विश्वकप में हीरो बने मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विकास की घोषणा की थी। 18 नवंबर को वह अमरोहा में मौजूद रहे थे। इस दौरान उनके निर्देश पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी कुछ अन्य अधिकारियों के साथ शमी के गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचे थे। उन्होंने मिनी स्टेडियम बनाने के लिए सोलह बीघा जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन दिनों मोहम्मद शमी अमरोहा में रुके हुए हैं। उनके फार्म हाउस पर मिलने वालों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

सात दिसंबर की रात प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सहसपुर अलीनगर फार्म हाउस पर पहुंचकर मोहम्मद शमी से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री ने मोहम्मद शमी के साथ खींची गई फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए थे। अब 26 खिलाड़ियों के साथ मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय से अर्जुन अवार्ड के लिए की गई है। मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हबीब ने बताया कि मोहम्मद शमी पर हम सबको गर्व है। शमी को अर्जुन अवाॅर्ड से नवाजा जाएगा ये हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed