फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the formation of the district, the name of Amroha was brought back by Mulayam Singh Yadav.

मुलायम सिंह ने ही दिया था ज्योतिबाफुले नगर को जिला अमरोहा नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
After the formation of the district, the name of Amroha was brought back by Mulayam Singh Yadav.
जनपद बनने के बाद अमरोहा नाम की वापसी कराई थी मुलायम सिंह यादव ने
विज्ञापन

अमरोहा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अमरोहा से गहरा जुड़ाव रहा है। धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह पार्टी पदाधिकारी ही नहीं जनता भी मुरीद थी। ये ही वजह है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में आखिरी बार अमरोहावासियों के बीच आए मुलायम सिंह ने चारों सीटें जीती थीं। इतना ही नहीं बसपा शासनकाल में ज्योतिबाफुले नगर बने जनपद को सपा सरकार बनते ही उन्होंने अमरोहा का नाम दिया था। अमरोहा के कई दिग्गजों से उनके राजनीतिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरा जिला गमगीन है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 24 अप्रैल 1997 को संत महात्मा ज्योतिबाफुले की याद में ज्योतिबाफुले नगर के नाम से जिले का गठन किया था। लेकिन वर्ष 2002 में सपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जेपीनगर समेत प्रदेश के नवगठित अन्य जिलों की समाप्ति की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद जिले के तमाम लोग जनपद का नाम बदलकर अमरोहा रखने के समर्थन में उतर आए थे। इस संबंध में कुछ लोग मुलायम सिंह यादव से मिले। लगातार नाम बदलने की मांग उठाई जा रही थी। मुलायम सिंह यादव वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करने आखिरी बार अमरोहा आए थे। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक महबूब अली के समर्थन में जीआईसी के मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। उस दौर में अमरोहावासी मुलायम सिंह यादव के मुरीद थे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के आह्वान पर जनपदवासियों ने जिले की चारों सीटें उन्हें दे दीं थीं। वर्ष 2012 में दोबारा सरकार बनने पर मुलायम सिंह के कहने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेपीनगर जिले का नाम अमरोहा कर दिया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव 1994 में जोया बाजार के मैदान आए थे। महबूब अली उस समय कांठ सीट से विधायक थे उनके बुलावे पर उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया था। इसके बाद महबूब अली के बुलावे पर 1997 में शकरपुर गांव में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed