Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the case was registered, the young man married the rape victim

Amroha News: दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक ने की पीड़िता से शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
After the case was registered, the young man married the rape victim
जोया। निजी अस्पताल की गार्ड से मंगेतर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। परिजन शादी के लिए रजामंद हुए तो दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी मंगेतर ने पीड़िता से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद नवविवाहित दंपती घर चला गया।
विज्ञापन

यह मामला कोतवाली डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक युवती एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। इलाज के दौरान उसका प्रेम गजरौला निवासी युवक से शुरू हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए रजामंद हो गए थे। लेकिन, बाद में युवक ने शादी में दो लाख व बुलेट की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया था। युवती ने इस मामले में प्रेमी व उसके माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मंगेतर की बेरुखी से आहत युवती ने तीन दिन पहले युवती ने जहर का सेवन भी कर लिया था। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया था। सोमवार को प्रेमी व उसके परिजन पीड़िता के घर पहुंचे और गलती मानी। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद प्रेमी युगल का गांव के मंदिर में विवाह संपन्न करा दिया गया। विवाह के बाद प्रेमी दुल्हन को लेकर घर चला गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed