फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the beating of the married woman, sticks went on both sides, there was chaos

विवाहिता की पिटाई के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मची अफरातफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the beating of the married woman, sticks went on both sides, there was chaos
अमरोहा। ससुर की मौत की खबर सुनकर मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। उसे घर से निकाल दिया। बचाव में आई विवाहिता की मां और भाई को भी पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर लाठी फटकारकर बिगड़ते हालात पर काबू पाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। शुक्रवार की देर शाम तक मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह घटना बृहस्पतिवार की रात 12 बजे नगर के मोहल्ला चाह मुल्ला आमान की है। मोहल्ला दरबारे कलां निवासी युवती यहां पर ससुराल है। उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। बताते हैं कि पति की गैरमौजूदगी विवाहिता ज्यादातर मायके में रहती है। लेकिन बृहस्पतिवार को विवाहिता के ससुर की मौत हो गई। इसकी खबर सुनकर विवाहिता भी ससुराल पहुंच गई। देर रात करीब एक बजे दफीना निपटने के बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को धक्के देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बीच सड़क पर उसे दौड़ा कर पीटा गया। बचाव में पहुंची विवाहिता की मां और उसके भाई के साथ की मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई और भीड़ को खदेड़कर बिगड़ते हालातों पर काबू पाया। लेकिन शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। देर रात तक मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed