फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After testing of toll booths, preparations are underway to run vehicles on Ganga Expressway soon.

Amroha News: टोल बूथों की टेस्टिंग होने के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर जल्द वाहनों को दौड़ाने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
After testing of toll booths, preparations are underway to run vehicles on Ganga Expressway soon.
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे अब अपने अंतिम चरण में है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरू होने वाला है। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब प्रशासन इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारियों में जुटा है। एक्सप्रेस-वे पर परिचालन शुरू करने से पहले सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं को जांचा जा रहा है। हाल ही में विभिन्न टोल बूथों पर सफलतापूर्वक टेस्टिंग ट्रायल किया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि मार्ग अब भारी और हल्के वाहनों के भार के लिए तैयार है। यूपीडा के अधिकारी अब फिनिशिंग टच और सुरक्षा मानकों के अंतिम निरीक्षण में लगे हैं।
विज्ञापन

इस एक्सप्रेस-वे के चालू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच की दूरी सिमट जाएगी। वर्तमान में मेरठ से प्रयागराज जाने में यात्रियों को 10 से 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से यह सफर मात्र 6 से 7 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन और माल ढुलाई की लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

जिले में एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 23.6 किलोमीटर है, जो अमरोहा की हसनपुर तहसील के 24 गांवों से होकर गुजर रही है। विशेष रूप से मंगरौला में टोल बूथ और एग्जिट-एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इसके किनारे विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारों से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बयान::गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही इस मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। — राकेश मोगा, एक्सईएन, यूपीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed