फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after rain weather became pleasant

बारिश से मौसम सुहाना, शहर की सड़कें पानी से डूबीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
after rain weather became pleasant
अमरोहा। झमाझम बारिश से शहर की जल निकासी इंतजाम की असलियत सामने आ गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके साथ ही नालियां ओवरफ्लो हो गई। गंदा पानी सड़कों पर आ गया। दोपहर तक कई इलाके पानी से डूबे रहे। सुबह की बारिश से बच्चे स्कूल के लिए घर से बाहर नहीं निकल सके। पानी के उतरने के बाद राहगीर कीचड़ से जूझते दिखे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे मौसम से यू टर्न लिया। आसमान में काले बादल छा गए। बूंदाबांदी के साथ बारिश होने लगी। कुछ देर में नालियां ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते नालियों का गंदगी सड़क पर आ गई। बारिश के पानी और गंदगी सड़क पर बहने लगा। कोट चौराहे से आईएम कॉलेज की तरफ पानी का बहाव होने लगा। इसके चलते राहगीरों को सड़क किनारे बारिश से बचने के लिए छिपना पड़ा। लगभग नौ बजे बारिश की गति कम हुई। इसके बाद लोग गंतव्य की ओर रवाना हुए। लगभग 10 बजे दोबारा बारिश शुरू हुई। इसके चलते दोबारा गली और मोहल्ले गंदे पानी से डूब गए। इसके चलते लगभग 12 बजे के बाद शहर के निचले इलाके से पानी उतरा। इसके चलते शफातपोता, बसावनगंज, बटवाल, लकड़ा बाजार आदि जगहों पर कीचड़ पसर गया। इसके चलते लोगों को दुश्वारियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed