फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after rain relif from heat

बारिश होने से गर्मी से मिली राहत, नुकसान नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
after rain relif from heat
अमरोहा। शुक्रवार देर रात से सुबह तक हुई रिमझिम बारिश से पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। झमाझम बारिश के साथ ही मौसम खुशगवार हो गया। वहीं गहराई वाले स्थानों और कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि, देहात व शहर में कहीं किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। बारिश की आस लगाए थे। जब शुक्रवार रात से बारिश शुरू हुई तो मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने राहत महसूस की। बारिश होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल कर घूमते नजर आए। चूंकि, रात से लेकर शनिवार सुबह तक होती रही लेकिन, बारिश की रफ्तार कम थी, इसलिए शहर में पानी जमा नहीं हो सका। पंचायत उप चुनाव में आज मतदान के दिन मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा। कुछ देहात क्षेत्रों में बारिश से जरूर पानी जमा होने की जानकारी मिली है। लेकिन, इससे किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र में शनिवार को बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। नगर के झम्मन लाल डिग्री कॉलेज मार्ग पर बिजली घर के नजदीक लोगों ने जलभराव के विरोध में प्रदर्शन कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। इसके अलावा कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। उधर, बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कच्ची सड़कों पर बारिश के पानी की वजह से कीचड़ हो गया। कुछ निचले इलाके व गड्ढों में पानी भर गया। लेकिन, बाद में वह साफ हो गया। वहीं देहात क्षेत्रों से भी बारिश से किसी नुकसान की खबर नहीं है। गजरौला में राजकीय पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कालोनी, थाना परिसर आदि में पानी भर गया। वहीं नवादा रोड पर वर्षों से टूटकर गड्ढों में तब्दील सड़क पर भी पानी भर गया। वहां बारिश के पानी में कई वाहन फंस गए। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed