फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After local brainstorming, the names of the Speaker-Assembly contenders reached Lucknow, may be announced today

Amroha News: स्थानीय मंथन के बाद लखनऊ पहुंचे अध्यक्ष-सभासद दावेदारों के नाम, आज हो सकती है घोषणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
After local brainstorming, the names of the Speaker-Assembly contenders reached Lucknow, may be announced today
अमरोहा। जिले में निकाय चुनाव की हलचल चल रही है। दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है। खुद की मजबूत दावेदारी बताते हुए लोग अपने समर्थकों के बीच जा रहे हैं। चुनावी दावे और वादे कर रहे हैं। ऐसे में जिला स्तरीय पैनल ने नामों की सूची तैयार कर लखनऊ भेज दी है। सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के जिलाध्यक्षों का दावा है कि शुक्रवार की शाम तक निकायों के अध्यक्ष और सभासदों के नामों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में नौ नगर निकाय हैं। दिसंबर 2022 में अध्यक्ष पद और वार्डो का आरक्षण जारी हुआ था। जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने अपने आवेदन देने शुरू कर दिए थे। लेकिन जिले की सभी नौ नगर निकायों में से सात के आरक्षण में बदलाव हो गया। इसकी सूची शासन ने कुछ दिन पहले ही जारी करी थी। जिसके बाद कुछ दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया फिर कुछ नए दावेदार सामने आए। इस तरह भाजपा में सभी नौ नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 175 लोगों ने दावेदारी पेश की है तो वहीं 196 वार्डों पर 1600 लोगों ने आवेदन किया है। जबकि सपा में अध्यक्ष पद के लिए 50 लोगों ने बायोडाटा दिया। जबकि वार्ड सदस्य के लिए 150 लोगों ने दावेदारी पेश की है। ऐसे ही बसपा में नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए 27 लोगों ने खुद को दावेदार बताया है जबकि सदस्य पद के लिए 85 लोग सामने आए हैं। वहीं कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए 32 ने अपने बायोडाटा दिया तो वही वार्ड सदस्य के लिए कुल 109 लोगों ने आवेदन किया है। चारों संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय पैनल के माध्यम से कुल दावेदारों के तीन-तीन लोगों की सूची तैयार करके प्रदेश मुख्यालय भेज दी गई है। हो सकता है कि शुक्रवार को अध्यक्ष और सदस्य पद के नामों की घोषणा हो जाए।
विज्ञापन


मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी है। हमारे यहां अध्यक्ष पद के लिए 175 और सदस्य पद के लिए करीब 1600 आवेदन आए हैं। सभी आवेदनों को प्रदेश मुख्यालय भेज दिया गया है। अब नामांकन के लिए समय ज्यादा नहीं है। इसलिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। -ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नौ नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 32 आवेदन मिले हैं। जबकि 196 वोर्डों में से 109 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की सूची तैयार कर प्रदेश मुख्यालय के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष सदस्य पद के नामों की घोषणा हो जाएगी।-ओमकार कटारिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 50 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया है। जबकि वार्ड सदस्यों के लिए 150 आवेदन मिले हैं। सभी लोगों के आवेदनों की सूची बनाकर अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दी गई है। शुक्रवार को अध्यक्ष और सदस्य पद के नामों की घोषणा हो जाएगी। - मस्तराम यादव, जिलाध्यक्ष सपा


एक नगर निकाय पर अध्यक्ष पद के लिए करीब तीन लोगों के आवेदन मिले हैं। कुल 27 आवेदन आए हैं। वार्ड मेंबर के लिए 85 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया है। दावेदारों की सूची तैयार कर लखनऊ भेज दी गई है। शुक्रवार को नामों की घोषणा हो सकती है।-सोमपाल सिंह जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed