{"_id":"64bacc20133fa52b4e08c806","slug":"after-going-to-his-wifes-maternal-home-the-young-man-hanged-himself-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-1458-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान
Fri, 21 Jul 2023 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। शादी के बीस दिन बाद पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसका शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ये मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान के बेटे की शादी बीस दिन पहले संभल जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह युवक का साला अपनी बहन को बुलाने आया था। जबकि युवक पत्नी को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद भी विवाहिता भाई के साथ मायके के लिए चली गई, तभी युवक भी घर से निकल कर जंगल पहुंच गया और पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जब गांव के लोग जंगल में पहुंचे तो युवक का शव लटका देखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पति के जान देने की सूचना मिलते ही पत्नी भी लौट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी सतीश चंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।