फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After complaining about abusive language, two parties started fighting with sticks

Amroha News: गाली-गलौज की शिकायत करने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After complaining about abusive language, two parties started fighting with sticks
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गाली-गलौज की शिकायत करने पर दो पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के पंजू सराय गांव में किसान राजवीर सिंह और अरुण के परिवार रहते हैं। राजवीर पक्ष का आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसी अरुण उनकी भाभी सुनीता से गाली-गलौज कर रहा था। राजवीर ने इसकी शिकायत की तो अरुण, छोटू, कुमारपाल व चहरवान ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें सुनीता, सोनू व राजवीर घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि, दूसरे पक्ष का आरोप है कि अरुण अपने भाई कुमारपाल और छोटू के साथ फैक्टरी से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचे तो राजवीर, अनारपाल, सोनू और विनोद ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed