{"_id":"66f20d2546c21d24610d2464","slug":"after-a-fault-a-spark-fell-from-the-high-tension-wires-five-bighas-of-sugarcane-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1014-126239-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फाल्ट के बाद हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी, पांच बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फाल्ट के बाद हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी, पांच बीघा गन्ना जला
विज्ञापन
नौगांवा सादाता (अमरोहा)।
गांव रज्जाकपुर में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते तारों से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल पर गिर गई। इससे पांच बीघा खेत में खड़ी दो किसानों की गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने फोन पर सूचना देकर बिजली बंद कराई।
क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर निवासी किसान ओकेंद्र सिंह और रोहित देवल के खेत आसपास हैं। मौजूदा समय में उनके खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन होकर गुजर रही है। दोपहर के समय अचानक लाइन में फाल्ट हो गया। इसके बाद तारों से निकली चिंगारी फसल में गिर गई। जिससे कुछ ही देर में फसल में आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देते हुए लाइन बंद करने को कहा। पीड़ित किसानों ने ग्रामीणों की सहायता से काफी देर बाद आग पर काबू पाया। किसानों का कहना है कि गन्ना जलने से उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार लाइन जर्जर होने की जानकारी दी गई, लेकिन, इसे सही नहीं कराया। उन्होंने विभाग से मुआवजे की मांग की है।