फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After a car collision, the miscreants chased and beat the young man.

Amroha News: कार भिड़ंत के बाद दबंगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा

Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
After a car collision, the miscreants chased and beat the young man.
नौगांवा सादात (अमरोहा)। रविवार देर शाम दो कारों में भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार नाराज युवकों ने दूसरे कार सवार युवक को नीचे खींच लिया। सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी आरोपियों के समर्थन में उतरे लोगों ने घेर लिया। उनके साथ अभद्रता की। बाद में स्थानीय लोगों के समझाने पर आरोपी शांत हुए। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। इस मामले में पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब सवा नौ बजे की यह घटना थाना क्षेत्र की सीमा में नूरपुर-अमरोहा रोड पर उप सरपंच टी कॉर्नर के सामने हुई। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के एक मोहल्ले के निवासी एहतेशाम शाम में कस्बे में अपनी ननिहाल में आए थे। काम निपटाने के बाद वह कार में सवार होकर वापस चांदपुर लौट रहे थे। यहां से निकलते समय उनकी कार की एक दूसरी कार से टकरा गई। इस कार में बस्ती निवासी जॉंटी, मोंटी, सलीम, कलीम व दो अन्य युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही सभी बाहर निकल आए और दबंगई दिखाते हुए कार में सवार एहतेशाम को खींचते हुए गाड़ी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर गिराकर लाठी-डंडे और बेल्टों से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवकों के समर्थन में नई बस्ती से अन्य लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed