{"_id":"682500752e5a1fc3b504783e","slug":"advocates-took-out-a-tricolor-march-in-the-court-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139928-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अधिवक्ताओं ने कचहरी में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अधिवक्ताओं ने कचहरी में निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
अमरोहा। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर अधिवक्ता परिषद ने तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना की।
बुधवार सुबह दस बजे के करीब अधिवक्ता परिषद के बैनर तले अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान व महासचिव सतीश कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा कि आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लिया। इस बार भारत ने आंतक की जड़ पर प्रहार किया है।
परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि एक बार फिर से दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा है। एयर स्ट्राइक करके भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों का ध्वस्त कर दिया। इस हमले का कही भी विरोध नहीं हुआ और किसी भी देश ने पाक का समर्थन नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा है कि अबकी बार अगर पहलगाम जैसा हमला हुआ तो यह युद्ध माना जाएगा। इस बार आर पार की लड़ाई होगी। इस दौरान परिषद के महासचिव राजपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, निरंकार सिंह, हुकम सिंह सैनी, पुलकित शर्मा आदि मौजूद रहे।