फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates should be provided with permanent chambers: Habib Ahmed

अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराएं जाएं पक्के चेंबर्स : हबीब अहमद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Advocates should be provided with permanent chambers: Habib Ahmed
अमरोहा। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हबीब अहमद एडवोकेट ने कहा कि कई दिन से अधिवक्ता अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मगर इसके बाद भी उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उनकी मांग है कि तहसील भवन का जो कि शासन के आदेशानुसार ग्राम गुलड़िया में निर्माण हो रहा है, उसमें उपनिबन्धक कार्यालय व विनियमित क्षेत्र कार्यालय का निर्माण कराया जाए। ताकि वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके तथा अधिवक्ताओं के पक्के चैंबरों की व्यवस्था कराई जाए। अपर उपजिलाधिकारी अमरोहा का न्यायालय तहसील परिसर में स्थापित कराया जाए। चेतावनी दी कि मांगू पूरी न होने तक न्यायालय तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार क्षेत्र अमरोहा, कैलसा के न्यायालयों का अनिश्चित रूप से बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान महफूज अली सिद्दीकी, यशपाल सिंह, आसिफ हसन, सर्वेश सक्सेना, यशपाल सिंह, गौरव गौयल, मौहम्मद शजर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed