फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates returned to work after ending the strike, crowd of litigants gathered

Amroha News: हडताल समाप्त कर काम पर लौटे अधिवक्ता, वादकारियों की लगी भीड़

Wed, 27 Nov 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates returned to work after ending the strike, crowd of litigants gathered
अमरोहा। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर 25 दिन चली अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त हो गई। मंगलवार को सभी अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर में काम पर लौट आए। कामकाज शुरू हुआ तो कचहरी में वादकारियों की भीड़ लगी रही। जिसके चलते दिनभर कचहरी में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

गाजियाबाद कचहरी परिसर में पुलिस ने अधिवक्ताओं पर की लाठीचार्ज के विरोध में जिला न्यायालय अमरोहा के अधिवक्ता हड़ताल पर थे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ता लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार तक अधिवक्ताओं की हड़ताल के 25 दिन हो गए। कई दिन तक हड़ताल समाप्त करने को लेकर मंथन चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को स्थानीय अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करते हुए काम पर लौटने का फैसला किया। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित कुमार के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और अधिवक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद जो भी दिशा-निर्देश मिलेगा, उसके मुताबिक आगे कार्य होगा। फिलहाल अमरोहा के अधिवक्ता हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed