{"_id":"664d2de2c546c16e1007d214","slug":"advocates-pocket-picked-35-thousand-stolen-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119030-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अधिवक्ता की जेब काटी, 35 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अधिवक्ता की जेब काटी, 35 हजार चोरी
विज्ञापन
अमरोहा। तहसील में चल रही नायब तहसीलदार की कोर्ट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश कुमार सक्सेना की किसी ने जेब काट ली और 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं के होश उड़ गए। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है। साथ ही जल्द ही चोर के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अमरोहा शहर के रहने वाले सर्वेश कुमार सक्सेना वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह करीब 45 साल से अधिक समय से कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके बेटे दीप सक्सेना भी अधिवक्ता हैं। वह भी तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर नायब तहसीलदार की कोर्ट में राजस्व मुकदमा से संबंधित सुनवाई चल रही थी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश कुमार सक्सेना भी अपने क्लाइंट के साथ न्यायालय में गए थे। इस दौरान काफी भीड़ थी। तमाम अधिवक्ता भी अपने अपने क्लाइंटों के साथ मुकदमाें में पैरवी कर रहे थे। तभी अचानक किसी ने वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश कुमार सक्सेना की जेब काट कर 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। न्यायालय से निकलने के बाद अधिवक्ता सर्वेश कुमार सक्सेना ने अपनी जेब देखी तो वह हैरान रह गए। उनकी जेब से रुपये गायब थे। वह कोर्ट में पहुंचे और अन्य अधिवक्ताओं को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद जिन-जिन लोगों पर शक था, उनकी तलाशी ली गई लेकिन रुपये बरामद नहीं हुए। अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। फिलहाल, पीड़ित अधिवक्ता सर्वेश कुमार सक्सेना ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।