फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocate's daughter duped of Rs 2.97 lakh

Amroha News: अधिवक्ता की बेटी से 2.97 लाख रुपये ठगे

Thu, 23 Jan 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Advocate's daughter duped of Rs 2.97 lakh
अमरोहा। साइबर ठग अलग-अलग हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने वकील की बेटी को अपना शिकार बना लिया। वेबसाइट पर रुपये लगाकर अधिक फायदा देने का झांसा देकर 2.97 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला दरबारे कलां निवासी अधिवक्ता अली वाइज की बेटी अजरा बतूल के पास सात और आठ 2024 को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम हमारी वेबसाइट पर रुपये डालो, हम तुम्हें अधिक फायदा के साथ रुपये वापस कर देंगे। इस पर अजरा ने साइबर ठगों के द्वारा बताई वेबसाइट पर 2.97 लाख रुपये लगा दिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो अजरा ने परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित अधिवक्ता अली वाइस ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच में सामने आया कि ठगे गए 2.97 लाख रुपयों को साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग दस लोगों के खाते में जमा किया है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article