फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates created ruckus over the working style of Tehsildar, judicial work was disrupted for two hours.

Amroha News: तहसीलदार की कार्यशैली पर अधिवक्ताओं का हंगामा, दो घंटे बाधित रहा न्यायिक कार्य

Thu, 14 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 14 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Advocates created ruckus over the working style of Tehsildar, judicial work was disrupted for two hours.
अमरोहा। तहसीलदार की कार्यशैली और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा हुआ। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब दो घंटे तक न्यायिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहा। बाद में तहसीलदार द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तहसीलदार की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं में काफी समय से नाराजगी थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे वादकारियों के कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हैं। बुधवार को एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार के बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। पीड़ित अधिवक्ता आसिम ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने कामकाज छोड़कर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। धरने को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि अधिकारियों का यह रवैया किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहसीलदार की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामले की गंभीरता बढ़ने पर तहसीलदार स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भविष्य में कार्यालय में नियमित रूप से बैठने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि दिए गए आश्वासनों पर अमल नहीं हुआ तो आगे फिर आंदोलन किया जाएगा। धरने में बार सचिव संजीव गुर्जर, प्रमोद भटनागर, जयविंद्र सिंह, हबीब अहमद, अभिनव सक्सेना, चंद्रपाल सिंह, शमीम अहमद तुर्क, शौकीन मंसूरी और विमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed