फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advisory issued to prevent mustard rust disease

Amroha News: सरसों के रतुआ रोग से बचाव को जारी की एडवाइजरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued to prevent mustard rust disease
अमरोहा। खेतों में इस समय सरसों की फसल लहलहा रही है, लेकिन तापमान में दिनोंदिन हो रही गिरावट से सरसों में सफेद रतुआ रोग यानी व्हाइट रस्ट का खतरा भी मंडराने लगा है। फसल में बीमारी की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने इससे बचाव को किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ लगातार पाले और तापमान में गिरावट सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। कोहरे के बने रहने से सरसों की फसल में व्हाइट रस्ट यानी रतुआ रोग का खतरा भी बढ़ गया है। इस रोग में पत्तों के निचले भाग में सफेद धब्बे से दिखाई देने लगते हैं और सफेद पाउडर सा बन जाता है। इसका प्रकोप बढ़ने पर यह पत्तों के बाद तने से होती हुई फलियों तक पहुंच जाती है, जिससे फसल प्रभावित होने लगती है। पौधे की टहनी टेढ़ी-मेढ़ी होने लगती है और बढ़वार भी रुक जाती है। जिसके बाद वह मोर के पंजे की तरह आकार लेने लगती है। इस अवस्था में आने के बाद फलियां बननी बंद हो जाती है। पत्ते और तने के प्रभावित होने के बाद पौधे में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया भी प्रभावित होने लगती है, और फसल का नुकसान भी बढ़ जाता है। रोग की बढ़ती संभावना को देखते हुए कृषि विभाग की और से भी सरसों की फसल के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

---
ऐसे करें रोकथाम
उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) मुरादाबाद मंडल प्रशांत कुमार बताते हैं कि इस रोग से बचाव के लिए किसानों को फसल चक्र अपनाना चाहिए। यह रोग एल्बुगो कैंडिडा नामक फफूंद से होता है, जो एक ऊमाइसीट है। निरंतर कोहरे के संपर्क में आने के कारण इस रोग का प्रभाव बढ़ जाता है। रोग के बचाव के लिए उन्होंने बताया कि फसलों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। फसल में रोग का असर दिखाई देने पर मेटालैक्सिल एम आठ प्रतिशत व मैन्कोजेब 64 प्रतिशत डब्ल्यूपी ढाई ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल तैयार करके छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed