फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adverse entry issued to DPRO and CDPO Gajraula

Amroha News: डीपीआरओ व सीडीपीओ गजरौला को प्रतिकूल प्रविष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry issued to DPRO and CDPO Gajraula
अमरोहा। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण समय पर न करने को लेकर डीपीआरओ व सीडीपीओ गजरौला की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। शिकायत समय पर निस्तारण न होने से डिफाल्टर श्रेणी में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव फंदेड़ी निवासी मोहम्मद युनूस ने पंचायत सचिव के खिलाफ आईजीआरएस पर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि वह लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं। अवैध वसूली का आरोप लगाया था। नौ जून को शिकायत निस्तारण करने के लिए पंचायती राज विभाग को भेजी गई। 24 जून तक उसे निस्तारित किया जाना था लेकिन, 25 तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसमें जिलाधिकारी ने डीपीआरओ पारुल सिसौदिया की लापरवाही मानते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
विज्ञापन

वहीं, गांव ढकिया भूड़ निवासी पुनीत कुमार ने आंगनबाड़ी वर्कर पर बच्चों को एक साल से अनुपूरक पोषाहार नहीं देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर उसकी शिकायत की थी। नौ जून को यह शिकायत सीडीपीओ गजरौला मुशर्रत जहां को निराकरण के लिए भेज दी गई थी लेकिन, उन्होंने 24 जून तक उसको निस्तारित नहीं किया। डीएम ने उनके खिलाफ भी लापरवाही मानते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed