{"_id":"667dac13a8154d65490d1da8","slug":"adulteration-of-food-items-will-be-curbed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121088-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लगाया जाएगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लगाया जाएगा अंकुश
विज्ञापन
अमरोहा। जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी समय-समय पर मिलावटी सामानों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि जिले में मिलावट का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सैंपल एकत्र करें। जांच में मिलावट पाए जाने पर जुर्माने लगाकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीट की दुकानों के लाइसेंस व एनओसी देते समय ध्यान रखें की दुकान उचित स्थल पर हो तथा अवशेषों का निस्तारण भी कहीं खुले में न हो। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थाें से बचने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठियों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-- --