Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Administration woke up, teams formed to catch stray animals

Amroha News: जागा प्रशासन, छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए टीमें गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up, teams formed to catch stray animals
अमरोहा। जिले भर में आफत बने सांड़ व छुट्टा पशुओं के धरपकड़ के लिए आखिरकार प्रशासन की नींद खुल ही गई। अमर उजाला के छुट्टा पशुओं को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाद डीएम ने चार तहसीलों के एसडीएम, छह ब्लाकों के बीडीओ, नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को छुट्टा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक सांड़ व छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। एक तरफ जहां ये पशु लोगों की जान पर आफत बनते जा रहे हैं, वहीं किसानों के लिए मुसीबत बढ़ा रहे हैं। पिछले 19 माह में सांड़ के हमले में 17 से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है तो कई घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चाैंकाने वाली बात यह है कि जिले में दो नंदी विहार होने के साथ-साथ दर्जन भर से अधिक गोशालाएं हैं, लेकिन पशुओं को संरक्षित करने के लिए विशेष इंतजाम नहीं किए जाते हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए हवाहवाई दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं और सांड़ की समस्याओं को लेकर उमर उजाला की ओर खबरों के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया गया। सप्ताह भर चले इस अभियान के बाद प्रशासन ने सुध ली है। डीएम राजेश कुमार त्यागी की ओर से जिले के चारों तहसीलों के एसडीएम, सभी क्षेत्राधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी के अलावा जिले के छह ब्लाक के बीडीओ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और नगरपालिका व नगर पंचायतों के ईओ को को पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें सभी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराएं। यह अभियान मंगलवार से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीडीओ व एडीएम को बनाया नोडल
छुट्टा पशुओं को पकड़ने के इस अभियान के लिए सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह को नोडल बनाया गया है। जो प्रतिदिन चार बजे पशुओं को पकड़ने के संबंध में समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed